

मेरे मार्ग पर पैर रखकर तो देख,
तेरे सब मार्ग न खोल दूं तो कहना!
मेरे लिए खर्च करके तो देख,
कुबेर के भंडार न खोल दूं तो कहना!
मेरे लिए कड़वे वचन सुनकर तो देख,
कृपा न बरसे तो कहना!
मेरी तरफ आकर तो देख,
तेरा ध्यान न रखूं तो कहना!
मेरी बातें लोगो से करके तो देख,
तुझे मूल्यवान न बना दूं तो कहना!
मेरे लिए आँसू बहा कर तो देख,
तेरे जीवन में आनंद के सागर न भर दूं तो कहना !
मेरे दर पर आकर तो देख,
तेरे घर न आ जाऊ तो कहना!
स्वयं को न्योछावर कर के तो देख,
तेरे संग न हो लू तो कहना!
मेरा नाम लेकर तो देख,
जगत का विस्मरण न करा दूं तो कहना!
तू मेरा बन कर तो देख,
हर एक को तेरा न बना दूं तो कहना!
Tuesday, September 1, 2009
भगवान की प्रतिज्ञा
Sunday, August 30, 2009
जागो चम्पु जागो

परेशान थी चम्पु की वाइफ
Non-happening थी जो उसकी लाइफ
चम्पु को ना मिलता था आराम
ओफिस मैं करता काम ही काम
चम्पु के बॉस भी थे बड़े कूल
परमोशन को हर बार जाते थे भूल
पर भूलते नही थे वो डेडलाइन
काम तो करवाते थे रोज़ till nine
चम्पु भी बनना चाहता था बेस्ट
इसलिए तो वो नही करता था रेस्ट
दिन रात करता वो बॉस की गुलामी
Onsite के उम्मीद मैं देता सलामी
दिन गुज़रे और गुज़रे फिर साल
बुरा होता गया चम्पु का हाल
चम्पु को अब कुछ याद ना रहता था
ग़लती से बीवी को बहेनजी कहता था
आख़िर एक दिन चम्पु को समझ आया
और छोड़ दी उसने Onsite की मोह माया
"तुम क्यों सताते हो ?
"Onsite के लड्डू से बुद्दु बनाते हो"
"परमोशन दो वरना चला जाऊंगा"
"Onsite देने पर भी वापिस ना आऊंगा."
बॉस हंस के बोला "नही कोई बात"
"अभी और भी चम्पु है मेरे पास"
"यह दुनिया चमपुओं से भरी पड़ी है"
"सबको बस आगे बढ़ने की पड़ी है"
"तुम ना करोगे तो किसी और से करवाऊंगा"
"तुम्हारी तरह एक और चम्पु बनाऊंगा"
(WAKE UP CHAMPU)
साभार :-- (yahoo groups EnjoyTheMasti)
Wednesday, August 5, 2009
सन्नाटो में सरगम

में तुमको विश्वास दू तुम मुझको विश्वास दो
शंकाओ के सागर हम लाँघ जाएँगे,
मरुधरा को मिलकर स्वर्ग बनाएँगे
प्रेम बिना यह जीवन तो अनजाना हें,
सब अपने हें कौन यहाँ बेगाना हें
हर पल अपना अर्थवान हो जाएगा,
बस थोड़ा सा मन में प्यार जगाना हें
इस जीवन को साज दो मौन नही आवाज़ दो,
पत्थरो में मीठी प्यास जगाएँगे
मरुधरा को मिल कर स्वर्ग बनाएँगे,
अलगाओ से आग सुलगने लगती हें
उपवन की हर शाख झुलसने लगती हें,
हर आँगन में सिर्फ़ सिसकिया उठती हें
संबंधो की सांस उखड़ने लगती हें,
द्वेष भाव को त्याग दो
बस सबको अनुराग दो,
सन्नाटो में हम सरगम बन जाएँगे
मरुधरा को मिल कर स्वर्ग बनाएँगे,
ढूँढ सको तो इस माटी में सोना हें
हिम्मत का हथियार नही बस खोना हें,
मुस्का दो तो हर मौसम मस्ताना हें,
बीत गया जो समय उसे क्या रोना हें
लो हाथो में हाथ लो
एक दूजे का साथ दो,
इस धरती का सोया प्यार जगाएँगे मरुधरा को मिल कर स्वर्ग बनाएँगे.
सन्नाटो में सरगम (1996)

