

मेरे मार्ग पर पैर रखकर तो देख,
तेरे सब मार्ग न खोल दूं तो कहना!
मेरे लिए खर्च करके तो देख,
कुबेर के भंडार न खोल दूं तो कहना!
मेरे लिए कड़वे वचन सुनकर तो देख,
कृपा न बरसे तो कहना!
मेरी तरफ आकर तो देख,
तेरा ध्यान न रखूं तो कहना!
मेरी बातें लोगो से करके तो देख,
तुझे मूल्यवान न बना दूं तो कहना!
मेरे लिए आँसू बहा कर तो देख,
तेरे जीवन में आनंद के सागर न भर दूं तो कहना !
मेरे दर पर आकर तो देख,
तेरे घर न आ जाऊ तो कहना!
स्वयं को न्योछावर कर के तो देख,
तेरे संग न हो लू तो कहना!
मेरा नाम लेकर तो देख,
जगत का विस्मरण न करा दूं तो कहना!
तू मेरा बन कर तो देख,
हर एक को तेरा न बना दूं तो कहना!
Showing posts with label Bhagwan. Show all posts
Showing posts with label Bhagwan. Show all posts
Tuesday, September 1, 2009
भगवान की प्रतिज्ञा
Friday, August 28, 2009
परम आनंद की अनुभूति

26 तारीख को हम 6-7 दोस्तो ने सोचा पुनरासर हनुमानजी जाने वाले पैदल यात्रियो की सेवा करनी चाहिए
ओर हम निकल पड़े पानी का प्रबंध करके .
बीकानेर से 17 किलोमीटर दूर रायसर गाँव के पास हमने यात्रियो को शीतल जल पिलाना शुरू किया
शाम करीब 6.00 बजे से रात को करीब 1.30 बजे तक हम सारे दोस्तो ने मिल कर यात्रियो की सेवा की
बीच बीच में बाबा के जैकारे लगते रहे पानी पीने वाले यात्री हमे आशीष देते रहे.
हमे सेवा का सुख मिलता रहा.
सच सेवा में बड़ा सुख मिलता .
बोल पुनरासर बाबे री जै
कल 27 आलस में निकल गया, आज 28 को सुबह सुबह देनिक भास्कर में ब्लॉग पर एक लेख पढ़ने को
मिला ब्लॉग-अभिव्यक्ति या विवाद का मंच, जिसमे हमारे हिन्दी ब्लॉग जगत के जाने माने ब्लॉगर रवि रतलामीजी
के विचार भी थे बड़ा अच्छा लगा.
Subscribe to:
Posts (Atom)
